Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में तालाब का पानी सड़कों पर 200 कॉलोनियों में घुसा, कुरूज डूबा

राजधानी भोपाल में पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। रविवार रात साढ़े 8 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक 7.5 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 200 से ज्यादा इलाकों काॅलाेनियों में पानी घुस गया है। ईंटखेड़ी स्थित हलाली नदी उफान पर है, जिससे भोपाल – बैरसिया मार्ग बंद हो गया। 32KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल रही है। शहर में 200 से अधिक पेड़ गिरने की सूचना है। कई रास्ते बंद हैं, जिससे ट्रैफिक रेंग रहा है। आधे से ज्यादा शहर में बिजली रात से ही गुल है। खराब मौसम के कारण भोपाल आने वाली सभी फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई है।

कलियासोत डैम के 7 और भदभदा के 5 और केरवा डैम के 5 गेट खुल दिए गए हैं। बड़ा तालाब के बोट क्लब में खड़ा क्रूज लेक प्रिंसेस एक मंजिला डूब गया है। 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित किया।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img