Sunday, April 12, 2026
36.5 C
Bhopal

कई घरों की पहली मंजिल डूबी, रेस्क्यू टीम मौके पर; पिछले 24 घंटे में 10 इंच बारिश

राजधानी भोपाल में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में 10 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बावड़ियाकलां इलाके के इंडस एम्पायर में पानी भर गया। कई घरों की पहली मंजिल डूबने से यहां के 40 मकानों में 18 परिवार फंसे हुए हैं। राफ्ट की मदद से टीम यहां रेस्क्यू कर रही है। तरुण पुष्कर के पास बाइक सवार पर पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रातभर से आधे से ज्यादा शहर की बिजली गुल है।

शिक्षा विभाग हालात को देखते हुए मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी को लेकर शाम तक निर्णय लेने की बात कह रहा है। मिसरोद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ​​​​​​ईंटखेड़ी स्थित हलाली नदी उफान पर होने से भोपाल-बैरसिया मार्ग बंद हो गया है। 32KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल रही है। 200 से ज्यादा काॅलाेनियों में पानी घुस गया है। 200 से अधिक पेड़ गिरने की भी सूचना है। कई रास्ते बंद हैं, जिससे ट्रैफिक रेंग रहा है। इसी सीजन अब तक भोपाल में 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। शहर में सीजन की बारिश का कोटा 42 इंच है।

Hot this week

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

Topics

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img