Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

गणेशोत्सव पर्व के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

गणेशोत्सव पर्व के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर द्वारा नगरीय पुलिस भोपाल के राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं सभी थाना प्रभारी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर द्वारा थाना क्षेत्र में स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमाओं के सम्बन्ध में थाना वार समीक्षा की गई, उपरांत गणेश प्रतिमा/पंडाल सुरक्षा, आमजन की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरा, लाईटिंग, जूलुस व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन घाट व्यवस्था इत्यादि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा गणेश स्थापना से पूर्व थाना स्तर पर आयोजको, नगर रक्षा समिति एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित कर शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशो से अवगत कराने हेतु बताया गया तथा प्रतिमा स्थलों वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु निर्देश दिए गए।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img