आरोपियों 14 वाहन कीमती 8 लाख रूपये का मशरूका जप्त
वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे अपराधियो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की पतारसी व अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी तारतम्य मे बैरागढ व भोपाल जिले मे बढती वाहन चोरी की घटनाओ को रोकने के लिये वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशनुसार सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ श्रीमती अंतिमा समाधिया के निर्देशन मे थाना प्रभारी बैरागढ को एक टीम गठित कर वाहन चोरी की रोकथाम हेतु लगाया गया था जिसके तारतम्य मे टीम द्वारा दिनाँक 26.08.22 को सीहोर नाका बैरागढ मे वाहन चेकिंग की जा रही थी दौराने वाहन चेकिंग सीहोर तरफ से एक लडका बिना नंबर की मोटरसाईकिल लेकर आया जिसे रोका जो पुलिस को देखकर भगाने का प्रयास करने लगा जिसे टीम द्वारा घेरांबंदी कर पकडकर वाहन के संबंध मे पूछताछ किया जो कोई संतोषप्रद उत्तर न देने पर मय वाहन के थाना लाकर पूछताछ की गई जिसने अपना नाम सतीश मेवाडा बताया जो अपने साथी अनीस कुचबदिया के साथ मिलकर बैरागढ क्षेत्र से कुल 08 दो पहिया वाहन, थाना खजूरी सडक से 01 दो पहिया वाहन, थाना गांधीनगर से 01 दो पहिया वाहन, थाना कोतवाली सीहोर से 01 दो पहिया वाहन, थाना नरसिहगढ राजगढ से 01 दो पहिया वाहन, देवास से 01 दो पहिया वाहन तथा भोपाल जीआरपी से 01 दो पहिया वाहन कुल 14 दो पहिया वाहन कीमती 08 लाख रूपये का मशरूका आरोपीयो की निशांदेही पर अब्दुल कलीम, सुल्तान अली निवासी खजूरी सडक भोपाल से प्रथक प्रथक वाहन जप्त कर बरामद किया गया था मामले मे धारा 411 भादवि का ईजाफा किया गया है।
प्रकरण मे छोटू उर्फ अरविंद निवासी खजूरी सडक भोपाल तथा अरूण कुचबदिया निवासी नई दिल्ली नरसिहगढ जो मौके से फरार है जिनकी तलाश हेतु मुख्य आरोपी सतीश व अनीस कुचबदिया का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर दोनो फरार आरोपीयो की तलाश कर लगभग आधा दर्जन वाहनो को बरामद किया जाना शेष है आरोपी सतीश व अनीस को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है प्रकरण मे तथा आरोपी के संबध मे कंट्रोल रूम के माध्यम से समस्त थानो को बताया गया । बरामद किये गये वाहन निम्नानुसार है-
गिरफ्तार आरोपी-
- सतीश मेवाडा पिता बनेसिह उम्र 20 साल निवासी ग्राम डोडी थाना दौराहा सीहोर ।
- अनीस पिता सोनू उर्फ सोहन कुचबदिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम टी बैरसिया (नई दिल्ली) नरसिहगढ, राजगढ
- अब्दुल कलीम पिता अब्दुल सलीम उम्र 25 साल नि.तूमडा खजूरीसडक (मैकेनिक)
- सुल्तान अली पिता शमशाद अली उम्र 20 साल निवासी तुमडा खजूरी सडक (मैकेनिक)
फरार आरोपी- 1. अरूण कुचबदिया निवासी नई दिल्ली नरसिहगढ राजगढ
- छोटू उर्फ अरविंद निवासी खजूरी सडक । बरामद संपत्ति-
- वाहन क्रमाँक MP37-MP-4918 बैरागढ
- वाहन क्रमाँक MP04-MC-9456 बैरागढ
- वाहन क्रमाँक MP04-UM-1571 बैरागढ
- क्रमाँक MP04-FM-4560 बैरागढ ।
- वाहन क्रमाँक MP04-SK-8704 बैरागढ
- वाहन क्रमाँक MP04-MC-5533 बैरागढ ।
- वाहन क्रमाँक MP04-MG-1225 बैरागढ ।
- वाहन क्रमाँक MP04-YM-0636 बैरागढ ।
- वाहन क्रमाँक MP04-MW-5834 बैरागढ
- वाहन क्रमाँक MP04-MD-4199 खजूरी सडक ।
- वाहन क्रमाँक MP37-MN-8625 कोतवाली 12. वाहन क्रमाँक MP39-ML-7740 नरसिहगढ राजगढ ।
- वाहन क्रमाँक MP41-MC-0220 देवास । 14. बजाज डिस्कवर बिना नंबर जीआरपी भोपाल
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, उनि भगवत धुर्वे, प्रियंका राय, सउनि शैलेंद्र सिह, प्र.आर. मनीष,आर.अर्जुन, तरूण, श्रवण, अभिषेक, इमरान, गजराज की सराहनीय भूमिका रही ।




