Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

डैम में दरार, 6 गांवों पर खतरा:भोपाल के गरेठिया बांध पर काली मिट्‌टी डलवाई

धार के कारम डैम का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि भोपाल के बैरसिया ब्लॉक के डुंगरिया गांव में बने बांध में दरार आ गई है। इसे देखकर बांध किनारे के गांवों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। डुंगरिया के सरपंच ने विभागीय इंजीनियर को जानकारी दी, तो उन्होंने टाल दिया। बाद में सरपंच गंगाराम प्रजापति ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ से शिकायत की है।

ग्रामीणों की मानें, तो गरेठिया जलाशय के बंधान में दरार आने की शिकायत के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काली मिट्‌टी डलवाकर दरार भर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि दरार इतनी बड़ी और गहरी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

डैम के चौकीदार ने दी सूचना

बैरसिया के डुंगरिया गांव के ऊपरी क्षेत्र में बने गरेठिया जलाशय में गुरुवार को करीब 15 से 20 फीट की दरार पड़ गई। इसकी सूचना डैम के चौकीदार ने ग्राम पंचायत डुंगरिया के सरपंच गंगाराम प्रजापति को दी। सरपंच के अनुसार उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन मौके पर उस दिन कोई नहीं पहुंचा। सरपंच का कहना है कि जब उन्होंने सब इंजीनियर को जानकारी दी, तो सब इंजीनियर ने सुबह आकर देख लेने की बात कही।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img