Wednesday, April 22, 2026
34 C
Bhopal

गुजरात दंगों से जुड़े 9 में 8 केस बंद

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े 9 में से 8 केस बंद करने का आदेश दिया है। इन सभी मामलों से जुड़ी कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लंबित थीं। चीफ जस्टिस यूयू ललित की अगुआई वाली तीन जजों की बेंच ने मंगलवार को कहा कि इतने समय के बाद इन मामलों पर सुनवाई करने का कोई मतलब नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गुजरात दंगों से जुड़े 9 में से 8 केस में निचली अदालतें फैसला सुना चुकी हैं। नारोदा गांव से जुड़े मामले की सुनवाई अभी जारी है। ऐसी स्थिति में इससे जुड़े किसी भी केस पर अलग से सुनवाई की जरूरत नहीं है।

NHRC और NGO की अर्जी पर SC ने यह आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने दंगा पीड़ित परिवारों, NHRC और एक NGO सिटीजन फॉर जस्टिस एंड पीस की याचिका पर सुनवाई करते हुए केस बंद करने का आदेश दिया। इन सभी याचिकाओं में पुलिस की जगह CBI को सभी मामले ट्रांसफर करने की मांग की गई थी। इसकी सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले (गुजरात दंगा 2002) से जुड़ी याचिकाओं को आगे सुनने की जरूरत नहीं है। इसलिए हम सभी मामले बंद करने का आदेश दे रहे हैं।

गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस का कोच जलाया गया था
गुजरात के गोधरा स्टेशन पर 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के S-6 डिब्बे में आग लगा दी गई थी। आग लगने से 59 लोग मारे गए थे। ये सभी कारसेवक थे, जो अयोध्या से लौट रहे थे। इसके बाद गुजरात में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। गोधरा में सभी स्कूल-दुकानें बंद कर दी गईं। कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस को दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए।

Hot this week

प्लॉट दिलाने के नाम पर किसान से 9 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर और विक्रेता पर FIR

​भोपाल | राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक...

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...

नर्सिंग छात्रा से AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) में नौकरी दिलाने के...

Topics

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...

नर्सिंग छात्रा से AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) में नौकरी दिलाने के...

रिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने...

पुलिस की घेराबंदी तोड़ शराब तस्कर फरार, कार समेत सवा सौ लीटर शराब जप्त

​बैरसिया (भोपाल) | क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img