Friday, August 28, 2026
26.1 C
Bhopal

एक्स-गर्लफ्रेंड ने कपल के अश्लील VIDEO वायरल किए

भोपाल में एक कपल ने शादी के पहले के उनके अश्लील वीडियो वायरल करने पर केस दर्ज कराया है। आरोप युवक की एक्स-गर्लफ्रेंड पर है। युवक ने एक्स-गर्लफ्रेंड को छोड़ फार्मेसी की छात्रा से शादी कर ली। आरोपों के मुताबिक एक्स-गर्लफ्रेंड ने युवक को अपने फ्लैट पर बुलाकर शराब पिलाई। फिर उसके मोबाइल को अनलॉक कर छात्रा के साथ उसके अंतरंग संबंधों के वीडियो अपने मोबाइल में ले लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल कर दिया। ये वीडियो तब के हैं, जब युवक और छात्रा की शादी नहीं हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ने जुलाई में शादी की थी।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसकी पत्नी को उसके रिश्तेदार के गांव का एक युवक वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। गोविंदपुरा पुलिस ने एक्स गर्लफ्रेंड और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी युवती बोली- मेरे नाना विधायक हैं
19 साल की पीड़ित फार्मेसी छात्रा ने बताया कि जब उसने आरोपी एक्स-गर्लफ्रेंड से यह कहा कि वह उसके खिलाफ FIR कराएगी, तो उसका कहना था कि वह तुरंत बाहर आ जाएगी। उसके नाना विधायक हैं, सब खरीद लेंगे। इतना ही नहीं, उसने धमकाया कि अगर शिकायत कराई तो तुम्हारे पति को रेप केस में फंसा दूंगी। युवती के मुताबिक आरोपी की दादी ने भी हमें धमकी दी।

Hot this week

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

BSNL के दो क्लास-1 इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने भोपाल में बिछाया जाल

​भोपाल सीबीआई (CBI) ने भोपाल में बीएसएनएल (BSNL) के दो...

Topics

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img