Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

राजू श्रीवास्तव का दिल्ली AIIMS में निधन

गजोधर अपनी जिंदगी के मंच से उतर गया। सामने लोग बैठे रहे और काला पर्दा झूल गया। राजू श्रीवास्तव की बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें बनते-बनाते आखिरी खबर आ गई। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया। उमर 58 साल थी। दिल्ली में ही 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते उन्हें हार्ट अटैक आया था। उसके बाद से ही एम्स में भर्ती थे। इलाज में पता चला था कि दिल के एक हिस्से में 100% ब्लॉकेज है। पिछले 42 दिनों में कई बार बेहतर होती सेहत की खबरें आती रहीं। लेकिन आखिरकार आखिरी खबर आई… राजू चला गया, ये कहते हुए कि जिंदगी में ऐसा काम करो कि यमराज भी आएं तो कहें कि भैंसे पर आप बैठिए, मैं पैदल चलूंगा.. आप नेक आदमी हैं। …ये राजू की ही कही है।

Hot this week

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...

दोस्त और डॉक्टर बनकर डेढ़ लाख की ठगी, साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ बिल्डर मटेरियल सप्लायर

​परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में ठगी का अजीब मामला सामने...

Topics

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img