Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

डाटा एन्ट्री की जॉब दिलाने के नाम पर आवेदिका के साथ फ्राड करने वाले 03 आरोपीयों को सायबर क्राईम की टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

आवेदिका के द्वारा QUIKER. COM पर किया था ऑनलाईन रजिस्टेशन

उसके बाद अज्ञात नम्बर के द्वारा कम्पनी मे डाटा एन्ट्री की जॉब का आया था ऑफर

आवेदिका को अच्छी सैलरी का झांसा देकर कराते थे डाटा एन्ट्री का काम 

रजिट्रेशन के नाम पर करते थे पेसो की मांग 

काम मे गलती बता कर करेक्शन पैनल से गलती सही कराने के नाम पर मांगते थे  पैसे

भोपाल:- दिनांक 07 नवम्बर 2022 –वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त (DCP)  अपराध – श्री अमित कुमार, अति. पुलिस उपायुक्त श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर श्री अक्षय चौधरी के दिशा निर्देशन में सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा डाटा एन्ट्री जॉब देने के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार ।

घटनाक्रम:- दिनांक 27/06/2022 को आवेदिका संजीवनी बघेल उम्र वयस्क निवासी – इंद्रपुरी भोपाल का आवेदन सायबर क्राईम ब्रांच जिला भोपाल में शिकायत आवेदन दिया था कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन करके web infotech solution कम्पनी मे ऑनलाईन डाटा एन्ट्री की जॉब देने के बाद प्रदान  किये गये डाटा एन्ट्री कम्पनी के नियम अनुसार ना होना बताकर विभिन्न चार्जेस रजिस्ट्रेशन चार्ज , प्रोसेसिंग फिस व गलती सुधारने व सैलेरी न आने की धमकी देकर 38950/- रूपय की धोखाधडी की गई । अज्ञात मोबाईल न. व बैंक खाता के उपयोगकर्ता के विरूध्द अपराध क्रमांक- 127/2022 धारा 420 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। 
तरीका बारदात:- आरोपी सुधीर वर्मा उर्फ अमित कुमार , नितिश कुमार, दीपू नाथ के व्दारा आमजनो के साथ web infotech solution कम्पनी मे डाटा एन्ट्री करने की जॉब देने के नाम पर धोखाधडी करते थे । आरोपियो के व्दारा 1 वर्ष के दौरान लगभग 100 लोगो के साथ 25 लाख रूपये की धोखाधडी करना बताया गया। आरोपियों के द्वारा ऑनलाईन साईट से डाटा निकालकर आमजनो को फर्जी मोबाईल न. से कॉल करके कम्पनी मे डाटा इन्ट्री की जॉब मे अच्छी सैलरी का प्रलोभन देते है। इसके  डाटा इन्ट्री के लिये पीडीएफ फाईल प्रदान की जाती थी । जिसके बाद मे प्रदान किये गये डाटा एन्ट्री कम्पनी के नियम अनुसार ना होना बताकर विभिन्न चार्जेस रजिस्ट्रेशन चार्ज , प्रोसेसिंग फिस व गलती सुधारने व सैलेरी न आने की धमकी  देकर बैंक खातो मे पैसा डलवाकर आपस मे बांट लेते थे । 

 
पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध मे प्रयुक्त 4 नग मोबाइल व 5 नग एटीएम जप्त किया गया है। 

पुलिस टीम:-  उनि. विवेक आर्य, आर. 3882 शुभम चौरसिया, आर.4020 प्रताप सिंह, आर.3117 आशीष मिश्रा , आर 4112 सुनिल सिलावट 

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
क्र.
नाम पता
शिक्षा
जाहिरा व्यवसाय
आपराधिक रिकार्ड
1
सुधीर वर्मा उर्फ अमित कुमार निवासी – उत्तम नगर दिल्ली 
12 वी

कॉल सेन्टर संचालक
निल
2
नितिश कुमार निवासी – मोहन गार्डन दिल्ली 
बी.ए. (अध्ययनरत्)
कॉल सेन्टर मे कार्य
निल
3
दीपू नाथ निवासी- जैतपुर दिल्ली 

10 वी
खाता धारक 
निल

एडवायजरी
निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखेः-

ऑनलाईन साईटो पर जॉब के लिये रजिस्टेशन करने से पहले उन साईटो के बारे मे अच्छे से जानकारी प्राप्त करे।

जॉब देने वाली कम्पनी की सत्यता की जानकारी प्राप्त कर ले।

अज्ञात मोबाईल न. से जॉब के नाम पर आने वाले फर्जी कॉलो से सावधान रहे।()

किसी भी अंजान खातो मे पैसे ऑनलाईन पैसे ट्रांसफर ना करे। 

कम्पनी के द्वारा दिये गये मेल आई.डी. व नोटिस के बारे मे जांच कर ले। 

नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे । 

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img