Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

ऋचा चड्‌ढा पर एक्शन की तैयारी में शिवराज सरकार

एक्ट्रेस ऋचा चड्‌ढा के सोशल मीडिया पर किए गए ट्वीट से शुरू हुए विवाद की एंट्री अब मध्यप्रदेश में भी हो गई है। शनिवार को इस मामले में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान आया। इसमें उन्होंने ऋचा चड्‌ढा के ट्वीट की शिकायत मिलने की पुष्टि करने के साथ ही मामले में कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने की बात कही है। साथ ही अभिनेत्री चड्‌ढा को सेना और सिनेमा में फर्क समझने की सलाह भी दी।

चड्ढा ने हाल ही में ट्विटर पर एक ट्वीट किया था। इसमें ऋचा ने भारतीय सेना के एक अफसर के POK को लेकर दिए गए बयान पर रीट्वीट के जरिए कटाक्ष किया था। सेना के अफसर ने कहा था कि सेना पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर (POK) लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उसे मात्र सरकार के आदेश की प्रतीक्षा है। इस पर कटाक्ष करते हुए ऋचा चड्ढा ने लिखा था- ‘गलवान सेज हाय।’

गृहमंत्री मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि चड्‌डा के बयान पर पुलिस को कानून के जानकारों से राय लेने को कहा गया है। कानून विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे का एक्शन तय होगा।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img