दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले 18 दिनों से हॉस्पिटलाइज थे। उनकी हालत बुधवार से ही नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था लेकिन शनिवार दोपहर को उन्होंने अंतिम सांसें लीं।
फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे
विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट थीं।




