Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

बेटी की शादी से पहले घर में लगी आग

शाहजहांनाबाद इलाके की मदर इंडिया कॉलोनी में विधवा महिला के घर में लगी आग से उसकी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। महीने बाद घर में बेटी की शादी थी। बेटी की शादी के लिए गरीब मां मेहनत-मजदूरी कर एक-एक पैसा जोड़कर दहेज खरीदकर रखा था। अचानक लगी आग से दहेज का सारा सामान जलकर खाक हो गया। अब महिला को बेटी की शादी के लिए दहेज जुटाने की चिंता है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, मदर इंडिया कॉलोनी निवासी गुड्‌डी बाई दूसरों के घरों में काम करती हैं। उनके पति की मौत हो चुकी है। गुड्‌डी बाई ने बताया कि शुक्रवार को आसपास के घरों में खाना बनाने अपने बच्चों के साथ काम पर गई थीं। शाम करीब साढ़े 7 बजे घर में आग लग गई। आग लगने से दहेज और घर में रखा राशन-पानी, बिस्तर, टीवी-फ्रिज, पंखे सब जल गए। जब घटना का पता चला तो हमने नगर निगम को सूचना दी भी दी थी, लेकिन कोई नहीं आया। फिर कॉलोनी वालों ने मिलकर ताला तोड़ा और आग बुझाने में हमारी मदद की। गुड्‌डी बाई ने बताया कि 8-9 साल पहले पति की मौत हो चुकी है। पूरे घर की जिम्मेदारी मुझपर ही है। घर में छोटे बच्चे हैं, जिन्हें खाना खिलाने के लिए भी अब कुछ नहीं बचा है। 3 लाख से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img