Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को दिल्ली की एक अदालत ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आफताब को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। यहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी हुई।

इस केस में एक नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के बाद आरोपी आफताब ने एक डॉक्टर को डेट किया था। वह डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए उससे मिला और उसे तब अपने घर बुलाया था, जब श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में ही रखे थे। दिल्ली पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है। वह पेशे से साइकोलॉजिस्ट है। आफताब और श्रद्धा भी बम्बल ऐप पर ही मिले थे।

जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही
श्रद्धा मर्डर केस में आफताब के खिलाफ अहम सबूत मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। उनका DNA श्रद्धा के पिता से मैच हो गया है। अब पुलिस को रिपोर्ट्स का इंतजार है। स्पेशल CP (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि अभी तक DNA टेस्ट रिपोर्ट (पीड़ित के पार्ट्स की) नहीं मिली है।

इधर, श्रद्धा के पिता विकास वॉल्कर ने CBI जांच की मांग की है। एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- आफताब अभी भी पुलिस को गुमराह कर रहा है और इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए। वो श्रद्धा को लगातार ब्लैकमेल करता रहा उसे डरा धमका कर रखता था। श्रद्धा को साफ शब्दों में कहता था कि वो उसे मार डालेगा।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img