Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल के नीलबड़ से बिल्किसगंज तक बस सेवा: 12 सिटी बसों को हरी झंडी

राजधानी भोपाल के नीलबड़ से बिल्किसगंज के बीच सिटी बस सेवा शुरू हो गई है। सोमवार को विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर मालती राय ने 12 सिटी बसों को हरी झंडी दिखाई। विधायक शर्मा ने कहा कि सिटी बसों से हर गांव को जोड़ेंगे। ताकि, ग्रामीण भी सिटी बसों में सफर कर सकें। बसों के चलने पर बच्चों ने पेंटिंग बनाकर अभिनंदन भी किया।

रूट नंबर-304 की 12 सिटी बसें नादरा से नीलबड़ तक दौड़ती है। अब ये बसें 12 किलोमीटर आगे बिल्किसगंज तक चलेगी। इससे एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) बसों का संचालन करेगा।

इन गांवों से गुजरेंगी बसें
नादरा से होकर बसें नीलबड़ पहुंचेंगी। फिर बेरखेड़ी जोड़, कलखेड़ा जोड़, रातीबड़, सरवर सेमरी जोड़, छोटा झागरिया मुंडला जोड़, बड़झिरी, आमला जोड़, खुरचनी जोड़ से लेकर बिल्किसगंज झागरिया तक पहुंचेंगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img