Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

गैंगस्टर मुख्तार का बेटा गिरफ्तार:इंजीनियर छात्र को कार से अगवा कर पीटा

राजस्थान में गैंगवार में मारा गया गैंगस्टर मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक को पिपलानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यासीन पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। टीआई अजय नायर ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने रायसेन बार्डर के पास उस दौरान दबोचा जब वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।

यासीन ने इंजीनियरिंग छात्र का कार से अगवा कर मारपीट की थी। छात्र को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया था। धमकी दी थी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। छात्र की शिकायत पर पिपलानी पुलिस ने यासीन के खिलाफ अपहरण, मारपीट, धमकी का केस दर्ज किया था। उसके एक साथी को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। बता दें, गैंगस्टर मुख्तार मलिक जून 2022 में राजस्थान में गैंगवार में मारा गया था। घायल अवस्था में जंगल में भटकते-भटकते उसने दम तोड़ दिया। उसपर 58 केस दर्ज थे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img