Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

मंत्रालय कर्मचारी को कार ने कुचला, मौत

टीटी नगर इलाके में मयूर पार्क के पास तेज रफ्तार कार ने मंत्रालय कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में लहूलुहान कर्मचारी को गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थोड़ी देर तक चले उपचार के दौरान कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार की पहचान कर ली है, लेकिन अभी बरामद नहीं हो सकी है। परिजनों का कहना है कि कार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की है।

सेकेंड स्टॉप तुलसी नगर निवासी नंदलाल सेन (59) आवास एवं पर्यावरण विभाग में प्यून थे। वर्तमान में वह वल्लभ भवन में अटैच थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से जेपी अस्पताल होते हुए पैदल आफिस जा रहे थे। मयूर पार्क के किनारे वह पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच मौके से गुजर रहे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थोड़ी देर तक चले उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को उनका पीएम हुआ।

अनिल विश्वकर्मा के नाम से कार
जिस कार ने नंदलाल को टक्कर मारी वह हबीबगंज निवासी अनिल विश्वकर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है। परिजनों को कहना है कि घटना के समय पुलिस की वर्दी पहने हुआ सब-इंस्पेक्टर कार चला रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना कि अभी ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है। कार बरामदगी के बाद ही पता चल सकेगा कि घटना के समय गाड़ी कौन ड्राइव कर रहा था। पुलिस घटना स्थल के पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Hot this week

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

Topics

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img