Saturday, November 21, 2026
15.1 C
Bhopal

हिमाचल CM के लिए सुखविंदर का नाम लगभग तय

हिमाचल के अगले CM के लिए सुखविंदर सुक्खू का नाम लगभग तय हो चुका है। कांग्रेस में प्रतिभा सिंह के मुकाबले वह दौड़ में आगे हो गए हैं। कांग्रेस हाईकमान के उनके नाम पर राजी होने की चर्चा से उन्हें फ्रंटरनर माना जा रहा है। इसका पता चलते ही CID ने उन्हें CM प्रोटोकॉल में ले लिया है। पुलिस को एस्कॉर्ट तैयार रखने को कहा गया है।

वहीं प्रतिभा सिंह के सांसद होने की वजह से दावेदारी कमजोर पड़ी है, जिसके बाद प्रतिभा अब अपने खेमे के मंत्रियों को लेकर बातचीत कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी CM बनाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा प्रतिभा सिंह अपने खेमे के विधायकों के लिए ज्यादा मंत्रीपद चाहती हैं।

वहीं एक नाम पर सहमति के लिए ऑब्जर्वर ने दोपहर बाद विधायक दल की फिर मीटिंग बुला ली है। फिलहाल प्रतिभा, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सुक्खू उसी सिसिल होटल में हैं, जहां पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर भूपेश बघेल व भूपेंद्र हुड्‌डा ठहरे हुए हैं।

Hot this week

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img