Saturday, November 21, 2026
22.1 C
Bhopal

राजधानी में दूसरे दिन भी हड़ताल पर निगमकर्मी: कई इलाकों से नहीं उठा कचरा

राजधानी भोपाल में सफाईकर्मियों का आज दूसरा दिन है। कई इलाकों से कचरा नहीं उठा तो गाड़ियां भी डोर-टू-डोर नहीं पहुंची। हालांकि, निगम ने अधिकांश वार्डों में वैकल्पिक व्यवस्था की है। उधर, निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने हड़ताली कर्मचारी नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया है। ऐसे में संभावना है कि बातचीत किसी नतीजे पर पहुंच सकती है।

छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में सोमवार से निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे पहले दिन शहर के अधिकांश इलाकों से कचरा नहीं उठा। न ही डोर-टू-डोर कचरा गाड़ियां पहुंची। पूरे दिन कर्मचारी सड़कों पर उतरे रहे। हालांकि, जलप्रदाय और फायर सेवाएं बहाल रही। संयुक्त मोर्चा अधिकारी-कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि पहले दिन हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। गाड़ियां डोर-टू-डोर कचरा लेने नहीं निकली तो सीवेज-सफाई आदि व्यवस्था ध्वस्त हो गई। वाटर सप्लाई से जुड़े कई कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। मंगलवार को भी पूरे दम से मैदान में उतरे हैं। कमिश्नर ने बातचीत के लिए बुलाया है। इसके बाद हड़ताल पर कोई नतीजा निकल सकता है।

Hot this week

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img