Saturday, November 21, 2026
26.1 C
Bhopal

तमंचे पर डिस्को करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार क्राइम ब्राँच भोपाल ने किया गिरफ्तार

आरोपी भोपाल का पुराना बदमाश है ।

कुछ दिन पहले आरोपी का शादी समारोह में पिस्टल हाथ में लेकर मुझे हीरो न बनना विलन रहने दे गाने पर पिस्टल लहरा कर डाँस करते  हुआ था विडियो वायरल  ।

आरोपी पर भोपाल शहर के थानो में आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है ।

आरोपी अपने पास रखता था अडीबाजी करने के उद्देश्य से रखता है अपने पास अवैध हथियार । 

वर्ष 2005 से अपराध जगत मे सक्रिय है आरोपी ।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराघ शिवपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में अवैध हथियार तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु बताया गया था जिसमे थाना प्रभारी  क्राइम ब्रांच अनूप कुमार उईके द्वारा विशेष टीम गठित कर कार्यवाही हेतु बताया वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश के पालन में टीम लगातार प्रयास किये जा रहे है।

दौराने प्रयास दिनांक 13/12/2022 को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हूई कि एक व्यक्ति काले रंग की जीन्स जैकेट, क्रीम कलर का पेन्ट पहने है जिसके पास पिस्टल है जो किसी गंभीर वारदात करने की फिराक में मैकेनिक मार्केट छोला मरघट के पास खडा है यदि उसे जल्दी नही पकडा गया तो अवश्य ही कोई गंभीर घटना करेगा । मौके पर रवाना होकर मुखबिर द्धारा बतायी हुलिये का एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे गवाहो के समक्ष हमराही स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा । जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम फुरकान उर्फ शेरु पिता लाल मियाँ उम्र 45 साल निवासी म.न. 226 गली नंबर 1 राजगढ कालोनी छोला रोड गौतम नगर भोपाल का रहना बताया । संदेही को मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुये उसकी जामा तलासी ली, तो जामा तलासी में उसके दाहिने तरफ कमर के नीचे पेन्ट मे एक पिस्टल मिली । पिस्टल को निकालकर उसकी मैग्जीन को चैक किया तो मैग्जीन के अंदर एक जिन्दा कारतूस मिला जिसे मैग्जीन से निकालकर अलग किया अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया ।

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी, क्र
नाम पता आरोपी ,शैक्षणिक योग्यता
व्यवसाय, आपराधिक रिकार्ड।

1नाम फुरकान उर्फ शेरु पिता लाल मियाँ उम्र 45 साल निवासी म.न. 226 गली नंबर 1 राजगढ कालोनी छोला रोड गौतम नगर भोपाल, 8 बी, ऑटो चालक

अप.क्र200/05 धारा 13 जुआ एक्ट थाना गौतम नगर  
अप.क्र 389/5 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना गौतम नगर  
अप.क्र 200/07 धारा 13 जुआ एक्ट थाना गौतम नगर 
अप.क्र 213/11 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना गौतम नगर  
अप.क्र 209/18 धारा 294,323,324,506,34भादवि थाना गौतम नगर
अप.क्र 635/22 धारा 294,323,506,34भादवि थाना गौतम नगर
अप.क्र. 248/11 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हनुमानगंज
अप.क्र. 171/11 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हनुमानगंज

सराहनीय भूमिका – उनि  शिवभानू सिंह, मितेश मुजाल्दे, सउनि मुस्ताक बक्स, प्रआर दिलीप बॉक्सर, प्रआर, संतोष परिहार, प्रआर. सुमित शाह, आर. राजेन्द्र राजपूत, म.आर. संध्या शर्मा ।

Hot this week

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img