Saturday, November 21, 2026
26.1 C
Bhopal

10वीं की छात्रा से रेप: कोचिंग जा रही छात्रा को बहला-फुसला कर ले गया ऑटो चालक

ऐशबाग इलाके में 10वीं की छात्रा के साथ ऑटो चालक ने रेप किया। आरोपी उसे सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास से बहला-फुसलाकर आनंद लेकर गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने छात्रा के साथ रेप की बात कबूल ली है।

पुलिस के मुताबिक, अहमद कॉलोनी निवासी 16 साल की किशोरी 10वीं की स्टूडेंट है। 10 दिसंबर को शाम करीब पांच बजे हर रोज की तरह घर से कोचिंग के लिए निकली। छात्रा जब सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास पहुंची तो उसे कॉलोनी में रहने वाला अल्तमस मिला। उसने छात्रा को घूमने चलने को कहा। साथ ही छात्रा को घुमाने की बात कहकर आनंद नगर लेकर पहुंचा। यहां उसके साथ किसी होटल में रेप किया। रात करीब 8 बजे अल्तमस ने छात्रा को उसके घर के नजदीक छोड़ दिया। जहां से छात्रा घर चली गई।

छात्रा का व्यवहार बदला …

घटना के बाद से छात्रा घर में गुमसुम रहने लगी। कई दिन से लगातार बेटी काे गुमसुम देख, मां ने शुक्रवार को उससे व्यवहार में बदलाव की वजह पूछी। छात्रा ने पूछताछ में मां को बताया कि अल्तमस ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद मां , बेटी को लेकर ऐशबाग थाने पहुंची। यहां घटना के बारे में बताया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अल्तमस के खिलाफ रेप, अपहरण समेत अन्य धारा में मामला दर्ज किया। साथ ही रात में ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

Topics

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img