कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नौ दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को यूपी पहुंची। गाजियाबाद में प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर राहुल गांधी आगे बढ़ते दिखे। लोनी बॉर्डर पर बने मंच पर राहुल और प्रियंका एक साथ नजर आए। मंच से प्रियंका ने भाई राहुल को योद्धा बताया।
प्रियंका ने कहा, “मेरे बड़े भाई… इधर देखो, सबसे ज्यादा गर्व आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए, इनकी छवि को खराब करने के लिए, लेकिन ये डरे नहीं। इन पर एजेंसी लगाई गईं। योद्धा हैं… योद्धा हैं। अडाणी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए। देश की सरकारी संपत्ति खरीद लीं। देश की मीडिया खरीद ली, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए। न खरीद पाएंगे।




