Monday, November 23, 2026
19.1 C
Bhopal

शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदुषण मुक्त बनाने हेतु

Bhopal.पर्यावरण मित्रों ने नियमित 2 घंटे श्रमदान कर अब तक 50 ट्राली से अधिक गंदा कचरा एकत्रित किया नीमच/ शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण के साथ शुद्ध वायु आक्सिजन प्राप्त हो इस उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच विगत 8 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर से गांव तक पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटी हुई है संस्था सदस्यों के अथक प्रयास से शहर की सुन्दरता को बढ़ाने हेतु संस्था सदस्य संकल्पित है, संस्था सरक्षक नवीन अग्रवाल ने बताया कि नीमच शहर का मुख्य शो रूम चोराहा स्थित महु नसीराबाद रोड के दोनों किनारों पर कभी बेशुमार गन्दे कचरे,प्लास्टिक, पोलेथिन थेलियो, फटे पुराने कपड़े, जुते चप्पल, शराब की खाली बोतलों से पटे पड़े गन्दे ढ़ेर लगें होते थे जहां से आम नागरिक का निकलना दुश्वार था आज वहां पर पर्यावरण मित्रों की कड़ी मेहनत से सड़क मार्ग के दोनों किनारों पर हरियाली की चादर बिछाकर स्मृति वन बना दिया गया है, संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आमजन को शुद्ध वातावरण के साथ शुद्ध वायु आक्सिजन प्राप्त हो,जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना काल में लोगों को आक्सिजन की कीमत क्या है यह बात हम सभी को हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सोचना होगी, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विकास की अंधाधुंध, बढ़ती आबादी करण से चहुं ओर हरियाली नष्ट हो रही है,जल जंगल और जमीन की कमी से पक्षु पक्षीयो, पेड़ पोधो के साथ ही कई प्रकार के जीव जंतु विलुप्त हो रहे हैं, वृक्ष हमारे जीवन मित्र हैं इनके बिना प्राणी जगत का जीवन संभव नहीं है, हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण को एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, संस्था सदस्यों के अथक प्रयास से विगत 8 वर्षों में अब तक 50 हजार से अधिक पोधे रोपित कर पेड़ बनाने का काम किया है, इसी कड़ी में संस्था सरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी सचिव डॉ राकेश वर्मा नियमित 2 घंटे श्रमदान कर पेड़ पोधो की सुरक्षा में जुटे हुए हैं, विगत एक माह से अधिक समय से निरन्तर प्रात: 7 से 9 बजे तक 2 घंटे श्रमदान कर शहर के विभिन्न बाग बगीचों,ग्रीन बेल्ट आदि स्थानों से अब तक 50 ट्राली से अधिक गंदा कचरा,प्लास्टिक, पोलेथिन थेलिया, फटे पुराने कपड़े , गाजर घास,कटिलीं झाड़िया आदि एकत्रित कर शहर की सुन्दरता बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं, नियमित अभियान के तहत। सोमवार से बुधवार दिनांक 4 जनवरी को ,मुक बधिर छात्रावास, जवाहर नगर स्थित ग्रीन बेल्ट परिसर से 3 ट्राली गंदा कचरा एकत्रित किया गया है अभियान निरन्तर जारी है नियमित श्रमदान अभियान के तहत अब तक 50 ट्राली से अधिक गंदा कचरा एकत्रित किया गया है उक्त जानकारी संस्था प्रवक्ता डॉ राकेश वर्मा द्वारा दि गई है,।

डॉ राकेश वर्मा प्रवक्ता स़ंकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img