Monday, November 23, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में 10, इंदौर में 9 तक स्कूलों की छुट्‌टी

मध्यप्रदेश 1 जनवरी से ठिठुर रहा है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से सर्दी के तेवर और तीखे होने वाले हैं। ज्यादा ठंड को देखते हुए भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। भोपाल में 6 से 10 जनवरी, इंदौर में 6 से 9 जनवरी तक नर्सरी से 8वीं तक कक्षाओं की छुट्टी रहेगी। इसके आदेश भी प्रशासन ने जारी कर दिए हैं।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि बादल छंटने से ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड, रीवा, सिंगरौली, जबलपुर और भोपाल समेत उसके आसपास शुक्रवार रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और उससे भी कम जा सकता है।

गुरुवार को कुछ राहत के बाद तीन दिन तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। रात का तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे रहेगा। दिन में भी इसी तरह सर्दी बनी रहेगी। तीन दिन बाद एक बार फिर सिस्टम बनने से बादल छाने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद तापमान लुढ़क जाएगा।

Hot this week

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

सीहोर में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार, चक्काजाम में भी हुआ था शामिल

सीहोर। इछावर क्षेत्र के भाऊखेड़ी गांव में शनिवार रात...

Topics

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img