Friday, October 2, 2026
26.3 C
Bhopal

महाकाल मंदिर से एक करोड़ के लड्डू भेजेंगे अयोध्या

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर भगवान राम को महाकाल मंदिर से भेजे जाने वाले लड्‌डुओं का भोग लगाया जाएगा। प्रसाद स्वरूप चढ़ाने के लिए 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि सीएम के निर्देश पर भेंट स्वरूप 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। इनको तैयार करने में करीब 5 दिन लगेंगे। लड्डुओं को अयोध्या पहुंचाने के लिए तीन से पांच ट्रक की व्यवस्था करनी होगी। 17 या 18 जनवरी को लड्डू की खेप उज्जैन से निकलेगी। करीब 21 जनवरी तक लड्डू अयोध्या पहुंच जाएंगे।

5 लाख लड्डू की कीमत एक करोड़ रुपए

महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि एक लड्डू का वजन 50 ग्राम हाेगा। इन्हें अलग-अलग डिब्बों में पैक किया जाएगा। इसके लिए रोजाना करीब 100 लोग एक्स्ट्रा काम पर लगेंगे। लड्डू यूनिट में बनेगा, लेकिन उसकी पैकिंग परिसर में होगी। इसके लिए मंदिर समिति 40 x 128 का डोम बनवा रही है।

महाकाल मंदिर का बनने वाला लड्डू शुद्ध होता है। इसमें पानी नहीं मिलाया जाता। लड्डू के पैकेट पर महाकाल मंदिर की ब्रांडिंग होगी। 5 लाख लड्डू बनवाने के लिए महाकाल मंदिर समिति करीब एक करोड़ रुपए खर्च करेगी।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img