Friday, June 19, 2026
30.2 C
Bhopal

थाना स्टेशन बजरिया द्वारा दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

• शौक पूरे करने के लिये करते थे वाहन चोरी ।

• लॉक तोड़कर करते थे वाहन चोरी ।

• दोनो आरोपियों से जप्त कुल तीन लाख रुपये के 06 दो पहिया वाहन ।

• आरोपीगणो से अन्य अपराधो के संबंध में पूछताछ जारी है ।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधों पर नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के पालन मे
थाना स्टेशन बजरिया द्वारा दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर आरोपियो के पास से 06 दो पहिया वाहन कुल कीमती करीबन तीन लाख रुपये के बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई हैl

    *घटना का विवरण-* फरियादी नदीम खान पिता कल्लू खान उम्र 30 साल निवासी म.नं 893 कब्रिस्तान के सामने गरम गड्डा रोड़ स्टेशन बजरिया भोपाल ने दिनांक- 11/04/2024 के रात्रि करीब 10.35 बजे  थाना पर सूचना दी कि मैने अपनी मोटरसाइकल क्र MP04ZG9840 स्पलेंडर काले रंग की को गरम गड्डा रोड़ कब्रिस्तान के पास खड़ी किया था जिसे एक व्यक्ति लॉक तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था जिसे पकड़ने की कोशिश किया तो भाग रहा है । 

प्राप्त सूचना पर हमराह स्टॉफ के साथ व चार्ली की मदद से घेरा बंदी कर एक संदेही को अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर हिकमत अमली से पूछताछ की जिसने अपना नाम 1.-कैलाश कुशवाह पिता प्रभूलाल कुशवाह उम्र 33 साल निवासी ग्राम सालरी थाना मुगल सराय जिला विदिशा म.प्र. हाल पता जीनियस स्कूल के पास भूरा साहू का मकान कल्याण नगर थाना छोला मंदिर भोपाल का होना बताया ।

जिसने पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया एवं पूछताछ में अपने साथी आमिर खान पिता स्व. जमील खान उम्र 30 साल निवासी म.नं.-09,गली नं.-01 कल्याण नगर थाना छोला मंदिर भोपाल के साथ मिलकर भोपाल शहर के अलग अलग स्थानो से कुल 06 दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया जिन्हे जिले के बाहर बेचने की नियत से खड़ा करना बताया । जिन्हे अलग अलग स्थानों पर से दोनो की निशादेही पर थाना स्टेशन बजरिया पुलिस द्वारा जप्त किया गया ।

आरोपियों की जानकारी:-
क्र नाम पता आरोपी जप्त वाहन

01 कैलाश कुशवाह पिता प्रभूलाल कुशवाह उम्र 33 साल निवासी ग्राम सालरी थाना मुगल सराय जिला विदिशा म.प्र. हाल पता जीनियस स्कूल के पास भूरा साहू का मकान कल्याण नगर थाना छोला मंदिर भोपाल 01- एक्टिवा MP04SR8150
02- मो.सा. MP04MM5379
03- मो.सा. MP04MQ9948
04 मो.सा.पल्सर MP03A7398

02 आमिर खान पिता स्व. जमील खान उम्र 30 साल निवासी म.नं.-09,गली नं.-01 कल्याण नगर थाना छोला मंदिर भोपाल 01-मो.सा.MP21MD3264
02- मो.सा. MP40MQ1039

सराहनीय भूमिका – एस.एच.ओ निरीक्षक जितेन्द्र सिंह गुर्जर,उनि कुंजविहारी सिंह,सउनि मनोज कटियार,प्र.आर 747 दीपक कटियार,प्र.आर 4920 विक्रम सिंह राजपूत,आर 651 मनोज शिवड़े,आर 1154 सुनील माधव,आर 1593 सुरेन्द्र रघुवंषी

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img