Friday, June 19, 2026
33.5 C
Bhopal

मोदी बोले- कांग्रेस के दिल में जलन भरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्यप्रदेश के पिपरिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मप्र ने पूरे देश को चौंका दिया। होशंगाबाद से जो लहर उठी, वो पूरे देश में फैल गई थी।

PM ने कहा, ” कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। बस देश को डराओ, घबराओ, आग फैलाओ। आज देश में आग नहीं लगी। यह जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वह उनको अंदर से जलाती जा रही है।”

प्रधानमंत्री मोदी भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के लिए चुनावी सभा करने आए थे। PM मोदी 8 दिन के भीतर तीसरी बार मध्यप्रदेश आए थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

पीएम मोदी के भाषण की खास बातें…

राहुल गांधी को शाही जादूगर कहा: कांग्रेस के शहजादे ने घोषणा की है कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। आखिर ये शाही जादूगर इतने वर्षों तक कहां छिपा था? इनको एक झटके वाला मंत्र मिल गया है। ऐसे दावे करते हैं और हंसी के पात्र बन जाते हैं।

कांग्रेस ने इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा: कांग्रेस ने इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा। कांग्रेस की मानें तो लोकतंत्र तब ठीक चल रहा था। लेकिन जैसे ही गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री बना, अफवाह फैलाने लगे कि मोदी आया है, संविधान और लोकतंत्र पर खतरा हो जाएगा।

पीएम ने गिनाई मोदी की गारंटी: हमने 3 करोड़ घर बनाने का हमने संकल्प लिया है। दिव्यांगों को भी इसका लाभ मिलेगा। 5 साल तक पीएम किसान सम्मान निधि चालू रहेगी। गरीबों को मुफ्त राशन ऐसे ही मिलता रहेगा। ये भी मोदी की गारंटी है।

इंडी गठबंधन पर भी हमला बोला: इंडी गठबंधन तय नहीं कर पा रहा है कि क्या करना चाहते हैं। उनके एक साथी का घोषणापत्र कहता है कि देश से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। जैसी घातक इनकी सोच है, वैसा ही घातक उनका घोषणापत्र है।

आदिवासी योजनाओं को भी गिनाया: पिछड़ी जनजातियों के लिए 24,000 करोड़ रुपए की पीएम जनमन योजना पर पहले से ही काम चल रहा है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में इसे भी पूरा किया जाएगा। मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img