Sunday, June 14, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल में सोने के बर्क से हनुमानजी का श्रृंगार

भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त केसरी नंदन हनुमान जी का प्रकटोत्सव शहर में चित्रा नक्षत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ब्रह्ममुहूर्त से ही हनुमानजी की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों को पुष्पों और रंग-बिरंगी लाइटिंग कर सजाया गया है। कई मंदिरों से चल समारोह निकाले जा रहे हैं। इसी के साथ भंडारे भी शुरू हो गए हैं।

लोहा बाजार स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में हनुमान जी का सोने के बर्क से शृंगार कर नई पोशाक धारण कराई गई है। मंदिरों में भगवान को 56 भोग लगेंगे। शहर में 100 से ज्यादा मंदिरों में अखंड रामायण, हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड के साथ भजन हो रहे हैं।

पंपापुर हर्षवर्धन नगर स्थित श्री बजरंग मंदिर में हनुमान जी के चांदी के मुकुट पर सोने की लड़ियां लगाई गई हैं। मंदिर को 5 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 500 लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। कोलार के शिर्डीपुरम साईं मंदिर में 51 हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड होगा।

Hot this week

राऊ में युवक-युवती के साथ रहने पर हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

​इंदौर। शहर के राऊ इलाके में शनिवार रात उस...

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

लटेरी में वनभूमि पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, ट्रैक्टर-कल्टीवेटर जब्त

​लटेरी (विदिशा)। वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई...

Topics

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से मूक-बधिर किशोर की मौत

​भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक...

भोपाल में नशीले सिरप की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश: 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। मध्यप्रदेश एसटीएफ को नशीले कफ सिरप के अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img