Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई

जहांगीराबाद पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए इलाके में तेज आवाज में डीजे बजाने वाले तीन वाहनों को जब्त किया है। पुलिस के पहुंचने पर डीजे चलाने वाले तीनों चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर तीनों चालकों के खिलाफ शासकीय आदेश का उल्लंघन करने और कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात मध्य विधानसभा 153 के कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि जहांगीराबाद स्थित बरखेड़ी चौकी, एक्ट्राल कालेज चौराहा और खटलापुरा के पास तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। यह शिकायत कंट्रोल रूम के सी-विजिल ऐप पर दी गई थी। कंट्रोल से सूचना मिलते ही जहांगीराबाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची तो तीनों स्थानों पर डीजे बजते हुए मिले।

बिना अनुमति बजाया जा रहा था डीजे

पुलिस टीम ने डीजे संचालकों से डीजे बजाने की अनुमति मांगी तो उन्होंने अनुमति होने से इंकार किया। पुलिस ने जब बोला कि बगैर अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी तो यह सुनकर तीनों डीजे संचालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से गायब हो गए। उसके बाद पुलिस ने तीनों डीजे वाहनों को जब्त कर लिया।

शासकीय आदेश के उल्लंघन की कार्रवाई

वाहन नंबर के आधार पर तीनों संचालकों के खिलाफ शासकीय आदेश के उल्लंघन और कोलाहल अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में मध्य विधानसभा के कंट्रोल रूम स्टाप के साथ ही टीआई जहांगीराबाद संजय सोनी, एसआई लक्ष्मण राई, जनार्दन मिश्रा, एएसआई चंद्रभान सिंह, अजय बाजपेयी, हेड कांस्टेबल एहसान और आरक्षक प्रेमशंकर की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img