Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

मामा की शादी में आए युवक ने फांसी लगाई

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव रविवार की सुबह 8 बजे दौलतपुरा गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। परिजनों का आरोप है कि मामा की शादी समारोह में कुछ लोगों ने उस पर लड़की छेड़ने का आरोप लगाकर धमकाया था। इसके बाद वह समरोह से बिना बताए चला गया था। रात भर उसका कुछ पता नहीं लगा। तलाशी के दौरान सुबह उसकी बॉडी मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक अजय अहिरवार (19) पुत्र मोलू अहिरवार खाकरौन गांव जिला सागर का रहने वाला था और वहीं प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता मोलू अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार को हम परिवार के साथ बिलखिरिया के दौलतपुराग गांव में साले की शादी में शामिल होने आए थे। शनिवार की रात को शादी समारोह गांव में चल रहा था।

मृतक के पिता मोलू अहिवार और परिजन।

मृतक के पिता मोलू अहिवार और परिजन।

कुछ लोगों से हुआ था विवाद

यहीं कुछ लोगों ने अजय पर लड़की छेड़ने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर अजय और उन लोगों के बीच तना-तनी चल रही थी। अजय अचानक बिन बताए समारोह से लापता हो गया। देर रात तक उसकी तलाश की नहीं मिला। सुबह दोबारा तलाशी के दौरान गांव से दो किलो मीटर दूर जंगल में उसकी बॉडी एक पेड़ पर लटकी मिली है।

परिजनों को है अनहोनी की आशंका

हमें संदेह है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। रविवार की दोपहर को पुलिस ने बॉडी को पीएम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना कि पीएम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img