Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

खेत में गाड़ रखे थे शराब से भरे कुप्पे, जखीरा देख दंग रह गई टीम

भोपाल के कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा में सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। यहां पर शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। जब अफसर मौके पर पहुंचे तो अवैध शराब का जखीरा देख दंग रह गए। कारोबारियों ने खेत में शराब से भरे कुप्पे गाड़ रखे थे। वहीं, भट्‌टी पर शराब बनाई जा रही थी।

जिला आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया के नेतृत्व यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के निर्देशन में टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों ने सोमवार को कजलीखेड़ा में दबिश दी।

कजलीखेड़ा में जब्त अवैध शराब के साथ टीम।

कजलीखेड़ा में जब्त अवैध शराब के साथ टीम।

सबसे पहले गांव में घेराबंदी की, फिर शराब ढूंढी

आबकारी कंट्रोलर भदौरिया ने बताया, कार्रवाई के लिए छह से सात टीमें बनाई गई थीं। सबसे पहले कजलीखेड़ा को चारों ओर से घेर लिया। फिर शराब तलाशी गई। यहां पर मैदान और खेतों में छुपा कर रखे गए कुप्पों में करीब 3200 किलो ग्राम महुआ लाहन और 315 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब मिली। जमीन में गड़े कुप्पों को ढूंढने में दो से तीन घंटे लग गए। कुछ जगहों पर भट्‌टी जल रही थी और शराब बनाई जा रही थी।

कजलीखेड़ा में घेराबंदी कर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान भटि्टयां जलते हुए मिलीं।

कजलीखेड़ा में घेराबंदी कर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान भटि्टयां जलते हुए मिलीं।

साढ़े 3 लाख रुपए से ज्यादा कीमत
जब्त शराब की कीमत 3 लाख 67 हजार रुपए है। दो महिलाओं को पकड़ा गया है। उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। कजलीखेड़ा में लंबे समय से अवैध शराब बनाई जा रही थी, जो आसपास के गांवों में सप्लाई होती थी। इस मामले में किन लोगों की संलिप्तता है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img