Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक समेत 6 कर्मचारी निलंबित

मध्यप्रदेश नगरीय विकास और आवास विभाग ने एक संयुक्त संचालक समेत 6 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इन कर्मचारियों अधिकारियों पर 2 करोड़ 5 लाख रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने के मामले में दोष साबित होने के बाद प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन और आवास के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

निलंबित होने वाले अफसर में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन और विकास रीवा आरपी सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चाकघाट संजय सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद गुढ़ के एन सिंह शामिल हैं। इनके साथ पंचायत कालीन कर्मियों के नियम विरुद्ध संविलियन के मामले में की गई शिकायत जांच में सही पाई गई थी। इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला पंचायत सीईओ को निर्देश जारी किए गए हैं।

जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया पर FIR

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और झाबुआ से कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन पर अलीराजपुर के जोबट थाना क्षेत्र में गैंगरेप पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने का आरोप है। एक महिला ने जोबट पुलिस थाने में आवेदन देकर दोनों नेताओं की शिकायत की है।

जोबट थाना टीआई सोनू शितोले ने बताया कि पुलिस ने धारा 228ए, भादिव, 23 पाक्सो एक्ट और 74 जेजे एक्ट में दोनों नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बता दें कि शुक्रवार को जोबट थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की एक आदिवासी बच्ची से गैंगरेप की वारदात हुई थी। रविवार को जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पीड़ित परिवार के फोटो शेयर किए थे। इसी की शिकायत महिला ने की थी।

धार के भोजशाला में दो महीने और चलेगा सर्वे, हाईकोर्ट ने ASI की मांग मानी

धार के भोजशाला में सर्वे की समय सीमा बढ़ाने की मांग सोमवार को हाईकोर्ट ने मान ली है। हाईकोर्ट ने एएसआई को आठ सप्ताह का समय और दिया है, ताकि वह विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सके। दरअसल, एएसआई ने सर्वे का काम पूरा कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए आठ सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था।

एएसआई का कहना है कि वर्तमान ढांचे को सुरक्षित रखते हुए सर्वे किया जा रहा है। यह अत्यंत धीमी प्रक्रिया है। सर्वे में जीपीआर मशीन इस्तेमाल की जाना है। इसके लिए नेशनल ज्योग्राफिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एनजीआरआइ) से संपर्क किया है। इसलिए उसे अतिरिक्त आठ सप्ताह दिए जाएं।

हाई कोर्ट ने 11 मार्च को दिए अपने आदेश में कहा था कि एएसआई भोजशाला के 50 मीटर के दायरे में वैज्ञानिक सर्वे करे। इसके लिए अत्याधुनिक मशीनों की आवश्यकता हो तो वह उन मशीनों की मदद ले। हाई कोर्ट ने एएसआई को सर्वे छह सप्ताह में पूरा करने के लिए कहा था।

सिंगरौली में जज की कार ने ऑटो को टक्कर मारी, 3 घायल

सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह जज की कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा परसौना देवरी के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। ऑटो सवार तीन लोगों को चोट आई है। ऑटो चालक दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद बैढ़न अस्पताल से सिंगरौली रेफर किया गया है।

बैढ़न कोतवाली प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि आज सुबह न्यायाधीश आयुष कनेल की गाड़ी एक ऑटो से टकरा गई। मामले में किसी ने भी FIR दर्ज नहीं कराई है।

विदिशा में ट्रेन से कटे दो लोग, दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे

विदिशा में ट्रेन से कटने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह 9 बजे खरी फाटक ब्रिज के पास हुआ। जीआरपी ने शवों को पोस्टमॉर्टम​​​​ के लिए हॉस्पिटल भिजवाया है। दोनों मृतक अटारी खेजड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img