Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग

दतिया में गुरुवार को कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। मौके पर खून के निशान और कुछ गाड़ियों के कांच टूटे हुए नजर आए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसके पास से रायफल बरामद हुई है।

बताया जा रहा है कि शाम करीब पौने 5 बजे तीन राउंड गोली चली। फायरिंग दतिया एसपी दफ्तर के सामने हुई। इस दौरान रैली में शामिल सैड़कों लोग सड़क पर मौजूद थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिस में साफ तौर पर फायर की आवाज सुनाई दे रही है।

कांग्रेस ने किया कचहरी का घेराव

दरअसल, अघोषित बिजली कटौती, महंगाई, बेरोजगारी, पानी और किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जनआक्रोश रैली का आयोजन किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इसमें शामिल हुए थे।

जन आक्रोश रैली दोपहर में किला चौक से होते हुए पुरानी कचहरी पहुंची। जहां घेराव किया गया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शाम को रैली के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य बड़े नेता वहां से रवाना हो गए।

गोली चलने की आवाज से मचा हड़कंप

बड़े नेताओं के जाते ही कुछ लोगों के बीच बहस हुई और गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाया गया।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र गुर्जर ने दावा किया हमला उन्हें टारगेट कर किया गया।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- मुझ पर हमला किया

युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र गुर्जर ने कहा कि हजारों लोगों के सामने मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। ये मेरी जान लेना चाहते हैं। मेरे राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें आगे किया हुआ है।

मेरे भाई ने बचाव में गोली चलाई, पुलिस उसे ही ले गई

कांग्रेस नेता राघवेंद्र गुर्जर ने कहा- बचाव में जब मेरा भाई हथियार लेकर गाड़ी से बाहर निकला तो उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि मेरा भाई मेरे साथ था, वरना मुझे तो इन्होंने गोली मार ही दी थी। पुलिस वाले जिसे लेकर गए वो तो मेरा भाई है, उसने बचाव में गोली चलाई थी। उसे गोली भी लगी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img