Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

स्वतंत्रता दिवस पर 177 जेल बंदियों की होगी रिहाई

मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी रिहा होंगे। सूबे की जेलों में बंद कुल 177 कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। इन बंदियों को मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग की रिहाई नीति-2022 के अंतर्गत सजा में छूट प्रदान की जा रही है।

जीवकोपार्जन के साधन की ट्रैनिंग मिली

जेल विभाग ने बताया कि इन बंदियों को जेल में सजा काटने के दौरान टेलरिंग, कारपेन्ट्री, लौहारी, भवन मिस्त्री, भवन सामग्री निर्माण आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, ताकि रिहा होने के पश्चात ये जीवकोपार्जन के साधन अर्जित कर सकें। गौरतलब है कि सरकार हर साल 15 अगस्त को कुछेक कैदियों को उनके अच्छे आचरण और अन्य मापदंडों के आधार पर रिहा करती है।

जानिए कहां कितने कैदी होंगे रिहा

  1. सतना जेल से सर्वाधिक 24 कैदी रिहा किए जाएंगे।
  2. जबलपुर के केंद्रीय कारागार से 20 कैदियों को रिहाई मिलेगी।
  3. उज्जैन की जेल से 19 कैदियों की रिहाई होगी
  4. सागर से 19 कैदियों की रिहाई होगी
  5. 19 कैदियों की रिहाई इंदौर जेल से होगी
  6. 18 कैदियों की रिहाई ग्वालियर जेल से होगी
  7. 16 कैदियों की रिहाई भोपाल जेल से होगी
  8. नरसिंहपुर की जेल से 15 कैदियों की रिहाई होगी
  9. 15 कैदियों की रिहाई रीवा जेल से होगी
  10. 14 कैदियों की रिहाई बड़वानी जेल होगी
  11. 06 कैदियों की रिहाई नर्मदापुरम जेल से होगी
  12. 04 कैदी टीकमगढ़ जेल से रिहा किए जाएंगे।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img