Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में रिश्वत लेते BDA का बाबू गिरफ्तार

भोपाल की लोकायुक्त टीम ने BDA के बाबू को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए 3.35 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। पहली किश्त के तौर पर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

लोकायुक्त निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक फरियादी पिपलानी के रहने वाले हैं। उन्होंने एसपी लोकायुक्त मनु व्यास के कार्यालय में BDA के सहायक ग्रेड 1 बाबू द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए निरीक्षक नीलम पटवा की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार को बीडीए के भ्रष्ट बाबू ताराचंद दास पिता स्वर्गीय कालीपत दास (58) सहायक ग्रेड 1 को आवेदक से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। ताराचंद पंचशील नगर में मकान नंबर 10 भोपाल में रहता है।

6 महीने से परेशान कर रहा था बाबू

आवेदक किसान अपने मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए पिछले 6 महीनों से बाबू तारकचंद दास के चक्कर लगा-लगा कर परेशान हो या था। आरोपी बिना रिश्वत लिए काम करने को राजी नहीं था। इससे तंग आवेदक किसान ने लोकायुक्त में आकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img