Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में तेज बारिश, केरवा डैम के 4 गेट खुले

भोपाल में गुरुवार रात से तेज बारिश हो रही है। जिससे नादरा बस स्टैंड समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया। जबकि तुलसी नगर, हर्षवर्धन समेत 50 से अधिक इलाकों में बिजली गुल रही। शुक्रवार सुबह से भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इधर, शुक्रवार दोपहर केरवा डैम का जल स्तर बढ़ गया। इसके चलते डैम के 4 गेट के खोले गए हैं।

8 दिन के ब्रेक के बाद फिर बारिश का दौर

अगस्त के आखिरी दिनों में 8 दिन के ब्रेक के बाद राजधानी फिर तरबतर हो रही है। पिछले 3 दिन से तेज और हल्की बारिश हो रही है। इससे बड़ा तालाब का जलस्तर भी बढ़ा है। वर्तमान में लेवल 1666.50 फीट तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में भोपाल में 13 इंच बारिश होने का ट्रेंड है। इस बार अब तक 10 इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। वहीं, सीजन में 34 इंच से ज्यादा बारिश हो गई है, जो सीजन की करीब 90 प्रतिशत तक है।

अगस्त में मानसून की बेरुखी भी देखने को मिली

अगस्त में मानसून की बेरुखी भी देखने को मिली है। शुरुआती 4 दिन तक भोपाल में अच्छी बारिश हुई, लेकिन इसके बाद हल्की बारिश का दौर ही चला। इस कारण अगस्त तक कोटा भी फुल नहीं हो सका है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img