Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

सागर में 7 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकत

सागर के कैंट थाना क्षेत्र के गांव में 7 वर्षीय बालिका के साथ एक लड़के ने अश्लील हरकत की है। वह कुरकुरे दिलाने के बहाने बालिका को अपने साथ ले गया। गांव के खंडहर मकान में ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। जिसका विरोध कर बालिका भागी और घर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही परिवार वाले कैंट थाने पहुंचे। पुलिस ने बालिका की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 7 बजे कैंट थाना क्षेत्र के गांव में बालिका घर के बाहर खेल रही थी। अचानक बालिका गायब हो गई। परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे बाद बालिका दौड़कर घर पहुंची। कपड़ों में मिट्‌टी लगे होने पर मां और बुआ ने उससे पूछताछ की। जिस पर बालिका ने अपनी आपबीती बताई, जो सुनकर परिवार वाले दंग रह गए।
गांव के खंडहर में ले लिया था
बालिका ने परिवार वालों को बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी पगारा रोड पर रहने वाला लड़का आया और बोला कि चलो कुरकुरे दिलाता हूं। कुरकुरे दिलाने के बहाने साथ ले लिया। वह गांव के खंडहर मकान में लेकर पहुंचा और बालिका के साथ गलत हरकत करने की कोशिश करने लगा। जिसका विरोध कर बालिका मौके से दौड़ लगाकर घर आ गई। मामले में परिवार वाले बालिका के साथ कैंट थाने पहुंचे।

थाने में शिकायत की। पुलिस ने बालिका की शिकायत पर देर रात प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नशा करता है। कैंट थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि 7 वर्षीय बालिका ने थाने में शिकायत की है। शिकायत पर महिला पुलिस अधिकारी ने उसके बयान लिए हैं। बयानों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की उम्र के संबंध में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img