Thursday, November 19, 2026
24.1 C
Bhopal

व्यापारी के घर से 30 तोला सोना, 1Kg चांदी चुराई

राजगढ़ में एक किराना व्यापारी के घर लाखों रुपए की चोरी हो गई। चोर पहले छत पर चढ़े। फिर लिफ्ट के लिए छोड़ी गई जगह में बल्ली फंसाकर नल की पाइप लाइन के सहारे 20 फीट नीचे उतरे। वे घर से 30 तोला सोना, 1 किलो चांदी और ढाई लाख रुपए कैश लेकर भागे हैं।

चोरों ने करीब 30 घंटे तक घर की लाइट बंद रखी, जिससे सीसीटीवी में वारदात रिकॉर्ड नहीं हुई। उन्होंने घर पर मैगी बनाकर खाई और बर्तन भी धोकर रख गए।

टीआई वीर सिंह ठाकुर का कहना है कि वारदात रमेश गुप्ता (60) के मकान में हुई। गुप्ता राजगढ़ के बड़े किराना व्यापारी हैं। वे 21 अगस्त को शाम 6 बजे परिवार समेत तीर्थ यात्रा पर गए थे। उनके साथ पत्नी सुमित्रा गुप्ता (57) बेटा विनोद (37), अभिषेक (27), बहू रानू (34) और अंजलि (25), पोती नृत्या (7) और पोता कान्हा (9 माह), बेटी रचना (28) और दामाद सुदर्शन गुप्ता (30) उनका बेटे राघव (6) भी गए थे।

परिवार 4 दिन बाद रविवार रात करीब 11 बजे ओरछा, अयोध्या, काशी, प्रयागराज और बागेश्वर धाम दर्शन कर घर पहुंचा। घर पर ताला जस का तस लटका हुआ था। ताला खोलकर परिवार भीतर दाखिल हुआ और दूसरी मंजिल पर पहुंचा तब वारदात का पता चला।

छोटी बहू अंजलि ने बताया कि चोर सोने की ज्वेलरी ले गए हैं।

छोटी बहू अंजलि ने बताया कि चोर सोने की ज्वेलरी ले गए हैं।

गुप्ता की छोटी बहू अंजलि ने बताया कि मैं जब घर में दाखिल हुई तो सामान अस्त-व्यस्त देखकर चोरी की आशंका हुई। मैं तत्काल दूसरी मंजिल पर पहुंची और बेडरूम में जाकर देखा तो पलंग पर कुछ चिल्लर और ज्वेलरी के खाली बॉक्स पड़े हुए थे।

अलमारी खोलकर देखा तो 30 तोला सोना और 1 किलो चांदी के जेवर गायब थे। इसके बाद हमने सासू मां के बेडरूम में जाकर उनकी आलमारी को चेक किया तो वहां से ढाई लाख रुपए गायब थे। ससुर जी ने राजगढ़ पुलिस को रात करीब 12 बजे सूचना दी। कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाया।

रमेश गुप्ता राजगढ़ के बड़े किराना व्यापारी है। वे परिवार समेत 4 दिन के लिए तीर्थ यात्रा पर गए थे।

रमेश गुप्ता राजगढ़ के बड़े किराना व्यापारी है। वे परिवार समेत 4 दिन के लिए तीर्थ यात्रा पर गए थे।

बिना ताला तोड़े घर में घुसे चोर

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर मकान में मेन गेट से दाखिल नहीं हुए। वे छत के रास्ते नीचे उतरे। छत के टॉवर पर एक गेट है, जिसे तोड़कर लिफ्ट के लिए छोड़ी गई जगह में बल्ली फंसाई, फिर पानी के पाइप के सहारे करीब 20 फीट नीचे उतरकर घर के अंदर दाखिल हुए। आलमारी की चाबी हमने दूसरी मंजिल के हॉल के अंदर रखे बॉक्स में रख दी थी। चोरों के हाथ एक अलमारी की चाबी लग गई, जिससे उन्होंने लॉकर को खोल लिया। वहीं, दूसरे लॉकर का लॉक तोड़कर जेवर और नकदी चोरी की।

अंजलि ने बताया कि पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। चोरों ने घर की रैकी की होगी, क्योंकि चोरी के पहले उन्होंने मकान की लाइट बंद कर दी थी। चोरों ने किचन में रखी मैगी बनाकर खाई। खाने के बाद बर्तन भी धोकर गए। चोरों ने बीड़ी भी पीकर घर में ही फेंक दी थी।

चोर तीसरी मंजिल से लिफ्ट के रास्ते भीतर घुसे। अलमारी में रखे जेवर और कैश लेकर फरार हुए।

चोर तीसरी मंजिल से लिफ्ट के रास्ते भीतर घुसे। अलमारी में रखे जेवर और कैश लेकर फरार हुए।

चांदी जेवर

पायल – 6 जोड़ी बिछिया 12 जोड़ी

कंगन – 1 जोड़ी अंगूठी – 5 नग चैन – 2 नग कड़ा – 1

सोने के जेवर

रानी हार -1 नग

चूड़ी 4 नग

चिक सेट – 1 नग

चैन – 1 नग

अंगूठी – 6 नग

टॉप्स 2 नग

मंगलसूत्र – 1 नग

हाय- 1 नग

बाली – 2 नग

लौंग – 2 नग

Hot this week

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img