Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

DGP ने मांगी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की रिपोर्ट

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले पर डॉक्टर आक्रोशित हैं। डॉक्टरों सहित अस्पताल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा को लेकर केन्द्रीकृत कानून बनाने की मांग हो रही है। मप्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट मांगी है। कल 28 अगस्त को केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ होने वाली बैठक में यह रिपोर्ट पेश की जाएगी।

10 पॉइंटस पर SP से ये जानकारी मांगी

  • सभी जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए राज्य कानूनों और भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं को दंडात्मक/जुर्माने के विवरण के साथ अस्पताल परिसर के अंदर प्रमुख स्थानों पर स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में प्रदर्शित करने संबंधित कार्रवाई की गई है क्या नहीं?
  • जिले के सभी अस्पतालों में सुरक्षा समिति और हिंसा निवारण समिति का गठन किया गया है(सदस्यों की जानकारी सहित) या नहीं?
  • जिले के सभी अस्पतालों में अनावश्यक आवाजाही के नियंत्रण के लिए आम जनता और मरीजों के रिश्तेदारों के अस्पताल में प्रवेश के लिए पास व्यवस्था की कार्रवाई की गई है या नहीं?
  • जिले के अस्पतालों में रात्रि ड्यूटी के दौरान परिसर के विभिन्न ब्लॉक, छात्रावास भवनों और अन्य क्षेत्रों में रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सों की सुरक्षित आवाजारी का प्रावधान किया गया है या नहीं?
  • जिले के अस्पतालों के परिसरों, आवासीय ब्लॉक, छात्रावास, और अन्य परिसरों के सभी क्षेत्रों में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था है या नहीं?
  • सभी अस्पतालों के परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन नियमित सुरक्षा गश्त, प्रायवेट गार्ड पुलिस थानों की गश्त व्यवस्था की गई या नहीं?
  • अस्पतालों में 24घंटे सातों दिन मानवयुक्त सुरक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है या नहीं?
  • अस्पतालों में नजदीकी पुलिस स्टेशन के साथ त्वरित संपर्क बनाए रखने के लिए क्या व्यवस्था अपनाई गई है या नहीं?
  • अस्पतालों में यौन उत्पीड़न पर आंतरिक समिति का गठन किया गया है या नहीं?
  • अस्पताल भवन और परिसर में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना (चालू हैं या बंद) की गई है या नहीं?

Hot this week

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img