Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

MP में हॉस्पिटल के प्रत्येक कर्मचारी का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, अस्पतालों से मांगी जानकारी

कोलकाता की घटना से सरकार ने लिया सबक:

मध्य प्रदेश सरकार ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई घटना से सबक लिया है। एमपी सरकार अब प्रदेश के अस्पतालों के प्रत्येक कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएगी। गार्ड, सफाई कर्मी और कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होगा। इस संबंध में अस्पतालों से जानकारी मांगी गई है। हॉस्पिटलों से निकटतम पुलिस थाने में संपर्क कर व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की बात कही है।

एमपी की डॉ मोहन यादव की सरकार ने सभी अस्पतालों के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए हैं। गार्ड, सफाईकर्मी सहित अस्पताल में कार्यरत हर एक कर्मचारी की जानकारी ली जाएगी। इस वेरिफिकेशन के जरिए पुलिस कर्मचारियों की प्रवृत्ति जानने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में सभी जिलों के एसपी से 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।

प्रदेश के सभी अस्पतालों के अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि हॉस्पिटल की सुरक्षा की जानकारी उपलब्ध करवाएं। इससे अस्पताल में सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता हो सकेगी। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img