Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

वाटर कैनन के प्रेशर से बेरिकेड से गिरे जीतू पटवारी

भोपाल में यूथ कांग्रेस ने एग्जाम में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग घोटाला, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे पर इकट्‌ठा हुए और सीएम हाउस का घेराव करने आगे बढ़े। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बेरिकेड लगाकर रोका।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बेरिकेड पर चढ़ गए। पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। पानी के प्रेशर से जीतू पटवारी नीचे गिर गए। पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस में भरकर ले गई।

इससे पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ये सरकार मोहन यादव और बीजेपी की सरकार नहीं माफियाओं की सरकार है। आंदोलन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव आदि शामिल हैं। पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेडिंग कर रखी है।

मितेंद्र दर्शन सिंह ने बताया, यूथ कांग्रेस ने दो महीने पहले ‘क्या हुआ तेरा वादा’ अभियान शुरू किया था। इसमें करीब साढे़ चार लाख युवाओं ने पोस्ट कार्ड लिखकर समस्याएं बताई हैं। आज ये पोस्ट कार्ड सीएम डॉ. मोहन यादव को सौंपे जाएंगे। बता दें, पिछले आठ दिन में कांग्रेस का ये चौथा बड़ा प्रदर्शन है।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img