Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

MP BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा की

• प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव संवेदनशील हैं और कड़े निर्णय लेकर अथक मेहनत और परिश्रम से लगातार उपलब्धियों को हासिल कर रहे, इससे कांग्रेस में बौखलाहट है।
• जिन राज्यों में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है वहां कांग्रेस नकारात्मक व छल-कपट की राजनीति करने का काम कर रही है।
• कांग्रेस के खून में तुष्टिकरण, हमारे खून में देशभक्ति की भावना है।
• प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में कोई घटना सामने आने पर तत्काल निर्णय लेकर सख्त कार्रवाई की जाती है।
• दुर्भाग्य जनक घटना के संज्ञान में आते ही सरकार तत्काल कार्रवाई करती है और 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाता है।
• अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, कानून अपना काम बराबर करता है।
• कटनी मेरे संसदीय क्षेत्र खजुराहो में आता है। वहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जाति‍वादी नफरत की राजनीति करते हैं।
• कांग्रेस नेता सुर्खियां बटोरने के लिए स्वांग रच रहे हैं।
• छतरपुर में थाने में घुसकर पुलिस पर प्रहार होता है तब भी कांग्रेस की आंखों पर तुष्टीकरण की पटटी बंधी हुई है, कांग्रेस नेताओं की आवाज भी नहीं निकलती है।
• कांग्रेस का हाथ ऐसे अपराधियों एवं उपद्रवियों के साथ रहता है, जो देश-प्रदेश में विद्वेष फैलाने का काम करते हैं, यही कांग्रेस का असली चेहरा और चरित्र है।
• कांग्रेस 24 घंटे तुष्टिकरण की राजनीति करती है, फिर चाहे छतरपुर की घटना हो या फिर बंगाल की।
• कांग्रेस ने छतरपुर और बंगाल पर मौन क्यों धारण किया।
• बंगाल पर राष्ट्रपति जी का मन दुखी,लेकिन कांग्रेस का नहीं।
• भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ”सबका साथ- सबका विकास और सबके विश्वास” के मंत्र पर काम करने वाली सरकार है।
• मध्यप्रदेश शांति का टापू है और यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार हैा मोहन सरकार किसी भी कीमत पर प्रदेश का माहौल खराब नहीं होने देगी।
• कांग्रेस को अगर अंदोलन करना है तो पश्चिम बंगाल की बेटी की निर्मम हत्या पर और हिमाचल, तेलंगाना एवं कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में अंदोलन करना चाहिए।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img