Wednesday, June 17, 2026
36.4 C
Bhopal

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत

टीला जमालपुरा में रहने वाले पति-पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों को परिजन हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर्स की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम दर्ज किया है। घटना गुरुवार रात की है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में दोनों के द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड की बात कही है।

टीआई सरीता बर्मन ने बताया कि 29 वर्षीय अजय टीलाजमालपुरा क्षेत्र की हरिजन बस्ती में पत्नी दामिनी के साथ रहता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। अजय और दामिनी ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को अजय और दामिनी को परिजन बेहोशी की हालत में लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे। यहां डॉक्टर्स ने मेडिकल जांच के बाद दोनों के मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में टीलाजमालपुरा क्षेत्र में रहने वाली दंपत्ति की मौत की सूचना रात 7.50 बजे दी। पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर्स की सूचना पर मर्ग दर्ज कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चुरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को दोपहर बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होगा।

परिजनों ने पुलिस को फांसी लगाना बताया …

हमीदिया अस्पताल से अजय और दामिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर दर्ज मर्ग की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस को परिजनों ने शुरूआती पूछताछ में अजय और दामिनी की मौत फांसी लगाने से होना बताया है। पुलिस , दोनों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अजय और दामिनी के परिजनों से डिटेल बयान लेगी।

थाना टीला जमालपुरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना टीला जमालपुरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नहीं मिला सुसाइड नोट …

पुलिस ने बताया कि अजय , हम्माली करता था। अजय और दामिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। लेकिन, घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में अजय और दामिनी के बीच आए दिन विवाद होने की जानकारी भी मिली है। पुलिस इस संबंध में परिजनों से भी पूछताछ करेगी।

भाई बोला देवरानी ने दी मौत की सूचना

मृतका के भाई राहुल बंसल ने बताया कि मौत की सूचना दामिनी की देवरानी ने कॉल पर दी थी। हमें उसका शव अस्पताल में मिला। मौत फांसी लगाने के कारण बताई जा रही है। हालांकि बहन ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। राखी पर वह बहन आई थी, उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया।

इससे पहले भी उसने कभी कोई परेशानी नहीं बताई। पति के साथ खुश रहती थी। उसका चार साल का बेटा और चार महीने की एक बेटी है। पति-पत्नी खुशहाल जीवन बिता रहे थे। हमें कभी नहीं बताया गया कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होते थे। सच का खुलासा होना चाहिए, मामले की बारीकी से जांच की जानी चाहिए।

Hot this week

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

भोपाल: 15 साल से प्लॉट के लिए दर-दर भटक रहे रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य

​भोपाल। राजधानी की रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300...

Topics

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img