Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

भोपाल के चाणक्यपुरी में बिजली लाइन में ब्लास्ट

भोपाल के चाणक्यपुरी से गुजरी बिजली की लाइन में रविवार रात ब्लास्ट हो गया। करीब 20 मिनट तक लगातार चिंगारी के साथ तेज आवाज में धमाके होते रहे। इससे लोग दहशत में आ गए। जिस पोल की लाइन पर आग लगी, उसके नीचे कई कारें खड़ी थी। गनीमत रही कि कारें जलने से बच गईं।

मिनाल के गेट नंबर-1 के पास चाणक्यपुरी कॉलोनी है। जहां करीब 300 परिवार रहते हैं। रहवासी विशाल तोलानी ने बताया, रविवार रात साढ़े 10 बजे कॉलोनी में लगे एक बिजली के पोल में लाइन से धमाके के साथ चिंगारी निकलने लगी। 15 से 20 मिनट तक लगातार चिंगारी और धमाके होते रहे। तेज आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग यहां इकट्‌ठा हो गए। इस पोल के पास ही मकान है। वहीं, नीचे कार और मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। डर था कि कहीं मकान और गाड़ियों में आग न लग जाए। हालांकि, यह आग की चपेट में नहीं आए। जिससे राहत की सांस ली।

रातभर बिजली बंद रही, सुबह भी नहीं आई
रहवासियों ने बताया कि पोल और केबल में आग लगने के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। रातभर बिना बिजली के लोग रहे। सोमवार सुबह भी बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुचारू की।

कई साल बाद बदली थी केबल
रहवासी तोलानी ने बताया कि कॉलोनी में बिजली की पुरानें केबल लगी हुई है। वहीं, ट्रांसफार्मर में लोड ज्यादा बढ़ रहा है। बावजूद लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर नहीं लगे हैं। केबल भी नहीं बदली गई है। इससे हादसे हो रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img