Tuesday, May 5, 2026
26.1 C
Bhopal

BJP प्रदेश प्रभारी ने किन्नर गुरु सुरैया को दिलाई सदस्यता

बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ.महेन्द्र सिंह बुधवार को भोपाल के मंगलवारा स्थित किन्नर गुरु सुरैया के आवास पर पहुंचे। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह के साथ बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह ने किन्नर गुरु सुरैया और करीब 107 किन्नरों को मिस्डकॉल के जरिए बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

PM मोदी के लिए गाए बधाई गीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बीजेपी नेता किन्नर गुरु सुरैया को साड़ी, फल भेंट किए। इस दौरान किन्नर गुरु सुरैया और अन्य साथियों ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए जन्मदिन के बधाई गीत गाकर उनके शतायु होने की कामना की। बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद किन्नर गुरु सुरैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे वर्ग को समाज में स्थान और सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में उन्होंने मुझे आमंत्रण देकर बुलाया था।

प्रदेश प्रभारी बोले- मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाडे के तौर पर मना रहे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने किन्नर गुरु सहित थर्ड जेंडर के लोगों की सदस्यता के बाद मीडिया से कहा- पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखावड़े के तौर पर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मैं किन्नर समाज के बीच आया हूं,चूंकि हमारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में किन्नर समाज के लोगो ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है ये हमारे लिए बेहद खुशी की बात है की हर वर्ग और हर जाति के लोग हमारे साथ जुड़ते जा रहे हैं।

वन-नेशन, वन-इलेक्शन देश के लोगों की इच्छा थी डॉ.महेन्द्र सिंह ने कहा- वन नेशन वन इलेक्शन पर डॉ महेन्द्र सिंह ने कहा मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देता हूं,लंबे समय से भारत के लोगो और विभिन्न राजनीतिक दलों की इच्छा थी कि वन नेशन वन इलेक्शन लागू हो। वह आज पूरा हो गया। हमें पूरी उम्मीद है पीएम नरेंद्र मोदी लगातार इस तरह के जन हितैषी फैसले लेते रहेंगे।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img