Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

पुलिस दबिश का डर बताकर रेलकर्मी की पत्नी से ठगी

भोपाल के बजरिया इलाके में रेलवे कर्मचारी की पत्नी को जालसाज ने ठग लिया। आरोपी ने उसके पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश का डर दिखाकर सोने के जेवरात और नगदी शिफ्ट करने की बात कही। आरोपी की बातों में आई महिला ने उसे केश और जेवरात दे दिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गया। पति के रात में घर पहुंचने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

टीआई जितेंद्र गुर्जर के मुताबिक शैलजा कुमारी पति हेम संगवानी (32) कोच फैक्ट्री में रहती है। पति रेलवे में नौकरी करता है। शनिवार की दोपहर महिला अपने घर में अकेली थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने बताया कि पुलिस उसके पति की तलाश कर रही है, और वह दबिश देने के लिए उनके घर भी आने वाली है। यह बात सुनकर महिला घबरा गई। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने कहा कि वह जेवरात और नकदी निकालकर दूसरी जगह रख दे। क्योंकि पुलिस दबिश देकर वह भी अपने साथ लेकर चली जाएगी।

पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई

दहशत में आई महिला ने सामान निकाल रख लिया और दूसरी जगह रखने के लिए ले जाने लगी। तभी बदमाश ने अचानक कहा कि पुलिस आ रही है, और वह सामान उसे दे दे। इससे दहशत में आई महिला ने जब उसे सामान दे दिया तो बदमाश मौका देकर भाग गया। पति जब रात को घर आया तो महिला ने उसे पूरा घटनाक्रम बताया और देर रात थाने पहुंची।

सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस

शिकायत के बाद पुलिस की टीम उनके घर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। घर के पीछे वाले हिस्से में जंगल है। इसलिए पुलिस का अनुमान है कि बदमाश जंगल के रास्ते भागा है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img