Thursday, June 18, 2026
35.7 C
Bhopal

5 महीने में तैयार होगा बैरागढ़ में बना फ्लाईओवर

भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में 27 करोड़ रुपए से बन रहा फ्लाईओवर ब्रिज 5 महीने में तैयार होगा। इसके बाद करीब 5 लाख आबादी को फायदा होगा। इसके साथ थर्ड लेग से रेलवे स्टेशन जुड़ेगा और यह काम भी जल्द शुरू होगा। इस थर्ड लेग पर करीब 8 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

शुक्रवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने संत हिरदाराम नगर के फाटक रोड पर बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण और संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण कार्य का निरीक्षण किया। रेलवे, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम के अफसर भी मौजूद थे।

रेलवे क्षेत्र में रुका काम शुरू विधायक शर्मा ने बताया, पीडब्ल्यूडी के कार्यक्षेत्र का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। बारिश में रूके रेलवे क्षेत्र का कार्य फिर एक बार तेजी से शुरू किया गया है। संबंधित रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि फरवरी 2025 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक शर्मा ने कहा, आर्मी, रेलवे एवं राजस्व के आपसी समन्वय के साथ इस ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

थर्ड लेग का काम भी शुरू

विधायक शर्मा ने बताया, पहले इस फ्लाईओवर को इंदौर रोड से कैलाश नगर आदि क्षेत्र को जोड़ा जा रहा था। अब इसे कैलाश नगर से स्टेशन तक थर्ड लेग के माध्यम से भी जोड़ा जाएगा। इसके निर्माण में लगभग 8 करोड़ रुपए खर्च होंगे। निर्माण से स्टेशन पहुंचने की सुगमता होगी।

हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट देखेंगे विधायक

विधायक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब हर 15 दिन में फ्लाईओवर की प्रोग्रेस रिपोर्ट का अवलोकन करेंगे। अब काम में तेजी आनी चाहिए। ताकि, आम लोगों को फायदा मिल सके।

5 लाख आबादी को मिलेगा फायदा

यह फ्लाई ओवरब्रिज 27 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। इससे लगभग 5 लाख आबादी को फायदा मिलेगा। संत नगर की ओर उतरने वाला फ्लाइओवर 7.50 मीटर चौड़ा एवं 300 मीटर लंबा होगा। सर्विस रोड के साथ लगभग 10 करोड़ की अतिरिक्त राशि इसमें खर्च होगी

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img