Thursday, June 18, 2026
28.4 C
Bhopal

भोपाल में कोचिंग से लौट रहे छात्र से लूट

पिपलानी इलाके में बाइक सवार बदमाश ने सरेराह युवक के हाथ से मोबाइल छीना और भाग निकले। मोबाइल की कीमत करीब 23 हजार रुपए बताई गई है। घटना के समय फरियादी कोचिंग से लौट रहा था। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिपलानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय सोनू शर्मा राजीव नगर इलाके में रहता है। वह प्राइवेट कॉलेज का छात्र है। रोजाना इंद्रपुरी स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाता है।

गुरुवार की रात कोचिंग से छूटने के बाद वह अपने घर के लिए निकला था। मुरली टी स्टॉल के पास पहुंचा तभी बाइकसवार बदमाश पीछे से आया तथा सोनू के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग निकला।

सोनू ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। घटना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने अज्ञात बाइकसवार युवक के खिलाफ झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। बदमाश की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img