Wednesday, June 17, 2026
29.6 C
Bhopal

भाजपा नेता का शव शिप्रा नदी में मिला

उज्जैन में दो दिन से लापता भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता का शव शुक्रवार को शिप्रा नदी में मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है।

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र में अंगारेश्वर मंदिर के पास नदी में लाश होने की सूचना मिली। अमन व्यास (23) के रूप में उसकी पहचान की गई। अमन मूल रूप से उज्जैन से करीब 35 किलोमीटर दूर झारड़ा गांव का रहने वाला था। पिछले 8 साल से विष्णुपुरा क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ रहता था।

अमन इंदौर के एक प्राइवेट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई भी कर रहा था। इसके साथ ही वह भाजपा के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला की सोशल मीडिया भी देखता था। वह तीन महीने पहले भाजयुमो की जिला कार्यसमिति का सदस्य बना था।

25 सितंबर की शाम से लापता था अमन

अमन 25 सितंबर की शाम को दोस्त को कुछ देर में आने की बात कहकर गया था। दूसरे दिन भी कमरे पर नहीं पहुंचा तो रूममेट सुनील प्रजापत ने परिजनों को सूचना दी। साथ ही अपने स्तर पर उसे खोजने की कोशिश की, जब कुछ पता नहीं चला तो नीलगंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

भाजपा जिला अध्यक्ष बोले- तनाव में नहीं देखा

वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला ने बताया कि तीन दिन पहले तक अमन से चर्चा हुई थी। वह तबीयत खराब के बारे में बता रहा था। दो दिन पहले तक बात हुई, इसके बाद बात नहीं हुई, तो उसके दोस्त सुनील प्रजापत से पूछा था। परिवार को सूचना देने के बाद गुमशुदगी के लिए एसपी से भी चर्चा की थी।

शुक्रवार सुबह नीलगंगा टीआई ने कहा था कि ढूंढने के प्रयास कर रहे हैं। अमन का नंबर साइबर सेल को भी दिया है। बोरमुंडला ने बताया कि अमन को तनाव में रहते हुए नहीं देखा।

इधर, सूचना के बाद जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर गांव के लोगों और भाजपा नेताओं की भीड़ लग गई। पुलिस ने अमन का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img