Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव

निवाड़ी जिले के चोमो में रहने वाले बुजुर्ग का शव एक पेड़ पर लटकता मिला है। शव की हालत देख परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोमो में रहने वाले बुजुर्ग घनश्याम कुशवाहा का शव शुक्रवार को एक पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकते मिला। शव के पेड़ पर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और इसकी सूचना परिजनों ने पृथ्वीपुर पुलिस को दी।

परिजन ने जताई हत्या की अशंका

वहीं मृतक के पुत्र ग्यादीन कुशवाहा सहित परिजनों ने घनश्याम की हत्या की आशंका जताई है। बेटे ने बताया कि पिता का दो दिन पहले गांव के ही सरमन कुशवाहा और गोकुल कुशवाहा सहित चार लोगों से विवाद हुआ था। पिता को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

आज उनका शव एक पेड़ पर लटकता मिला है। जबकि उनके पैर जमीन को टच कर रहे थे। घुटनों पर चोटों के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने कहा कि हत्या को फांसी दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। जब पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी तो नाराज परिजन मृतक के शव को ट्रैक्टर में रखकर एसपी के पास ले जाने लगे।

पुलिस ने कही कार्रवाई की बात

इसकी जानकारी पृथ्वीपुर थाना प्रभारी पंकज मुद्गल को लगी तो वे दलबल के साथ पीछे से रवाना हुए और परिजन को पृथ्वीपुर तहसील के पास रोक लिया। कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य निकाल कर आते हैं। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img