Thursday, June 18, 2026
31.4 C
Bhopal

पैसों के लालच में दोस्त ने की हत्या

शाहगंज पुलिस ने 25 सितंबर को हुई 22 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया किया कि युवक के दोस्त ने ही उसकी हत्या की है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि 25 सितंबर को नरेशसिंह चौहान निवासी ग्राम खैरी सिलगैना ने थाने में अपने बेटे की हत्या कि रिपोर्ट लिखाई थी। नरेशसिंह ने बताया थी कि उनके बेटे अनिकेत चौहान उम्र 22 साल करीब 4:30 बजे शाम के आस-पास सिलगैना से हाथी पांव वाले खेत की धान देखने आया था।

उन्होंने आगे बताया कि जब मैंने अनिकेत को 6.30 बजे के आसपास फोन लगाया तो उसका फोन नहीं लगा, मोबाईल बंद बता रहा था, तो उसे देखने के लिए मैं खेत पर गया। जहां रोड पर अनिकेत की बाइक चाबी सहित खड़ी थी और रोड किनारे मुझे खून लगा निशान दिखा। मैं मेड पकड़कर अंदर खेत में गया तो देखा कि अनिकेत खेत में रोड से 30-35 फिट अंदर मेड के साइड में चित अवस्था पड़ा था। निकेत के चेहरे पर खून लगा था। दाहिना कान कटा था। सिर मे दाहिने तरफ किसी धारदार जैसे हथियार से चोट पहुंचाई गई हो। दाहिने भौंह और गले पर भी चोट के निशान थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे लड़के अनिकेत को किसी धारदार वस्तु से सिर, आंख, कान और गले मे चोट पहुंचा कर हत्या कर दी थी।

मामले में थाना प्रभारी शाहगंज पंकज वाडेकर के नेतृत्व में गठित टीम ने उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य और तकनीकी सहायता पर आरोपी भूरा उर्फ राजकुमार चौहान पिता मंशाराम चौहान उम्र 25 साल निवासी ग्राम मछवाई से योजनाबद्ध तरीके से पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक डोबी के एटीएम से मृतक अनिकेत चौहान ने लगभग एक लाख रुपए मेरे सामने निकाले थे। इतने रुपए देख कर मेरी नियत खराब हो गई। रुपयों का लालच आ जाने से मैने अनिकेत को मौका मिलते ही सुनसान जगह देखकर अपने पास में रखे दातरे से ताबड़तोड़ बेरहमी से वार करते हुए मार दिया। बाद में आरोपी भूरा उर्फ राजकुमार ने बताया कि उसने मौके से कपडे़ और 99,000 रुपयों को लूट लिए थे, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hot this week

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

Topics

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img